नगर निगम से हटाए गए सफाई कर्मचारी राजकुमार के पिता का निधन हो जाने पर नाराज परिजन शव को नगर निगम के लिए लेकर निकल पड़े। परिजनों का आरोप है कि बेटे की नौकरी चले जाने के सदमे में उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद शव को नगर निगम ले जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।