फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कंटेनर में मारी टक्कर, 26 यात्री घायल, जानकारी देतीं सीओ प्रिया सिंह

झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बबीना थाना क्षेत्र के घिसौली गांव के पास तेज रफ्तार बस ने एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए। जिनमें से सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बबीना ले जाया गया और 3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन ललितपुर की ओर जा रहे थे। कंटेनर में अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में उपस्थित यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गये एवं स्थानीय निवासी कीरत सिंह जूदेव ने अपने निजी वाहनों से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बबीना भेजा। बस ड्राइवर सद्दाम (32) कोतवाली ललितपुर, लक्ष्मी(45), साक्षी(20), दीपाली(22), अजय(27), अनुपम(45), राजकुमारी(30), विनोद(21), भावना(22), अनूप(45), मोनिका(33), नितेश(22), हिमांशु(22), रघुवीर(22), नितिन(31), युगराज (20), सौरभ(24), अंश(12), निधि(19), राजेश(32), रियान(20) । जिनमें से कौशल्या पत्नी मुला (50) निवासी लक्ष्मणपुर महरौनी, रंजीत पुत्र राजेंद्र(33) निवासी पूराकला ललितपुर और शिवानी पुत्री बलराम (23) निवासी भांडेर दतिया मध्यप्रदेश को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें