माउंट लिट्रा जी पब्लिक स्कूल के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। उनके पिता भूपेंद्र सिंह बिल्डर और माता मोहिता सिंह सरकारी शिक्षिका हैं। रुद्र ने बताया कि उन्होंने हर दिन का एक लक्ष्य निर्धारित किया और उसे पूरा करने के बाद ही विश्राम किया। उनका सपना आईआईटी से एमटेक कर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ पसंदीदा गतिविधियों को भी समय देना चाहिए, जिससे मानसिक संतुलन बना रहता है।