फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के भोजला मंडी में दुकानों के फर्श को चूहों ने किया खोखला

बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत निर्मित भोजला मंडी में दुकानों के फर्श को चूहों ने खोखला कर दिया है। आढ़त के अलावा दालान और चबूतरों के नीचे चूहों ने अपने बिल बना लिए हैं। यहां तक की छत पर चूहों का आतंक होने से बारिश में पानी टपकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए मंडी सचिव ने 57 लाख का प्रस्ताव भेजा था जिसे अब मंजूरी मिल गई है और जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। बुंदेलखंड पैकेज से भोजला में आधुनिक सुविधा के साथ मंडी का निर्माण कराया गया और पुरानी गल्ला मंडी से आढ़तियों को नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया। इस मंडी में रबी और खरीफ की फसल बेचने के लिए मध्य प्रदेश के लोग भी अपनी उपज लाते हैं। लेकिन आढ़तिये चूहों से परेशान हैं। अनाज को बोरे में भरकर रखने के बाद चूहे उसे कुतर देते हैं इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। बरसात में उपज न भीगे, इसके लिए बड़े-बड़े दालान, हैंडपंप व पानी की टंकियां हैं। लेकिन इस मंडी में चूहों ने आढ़तियों की दुकानों की दालानों और नाली के अलावा कवर्ड ड्रेन को भी खोखला कर दिया है। चूहों ने छतों को भी खोखला कर दिया है। इससे बरसात में पानी टपकता है। दीवार के ढहने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें