गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों ने परेड की। इस दौरान वहां पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति को सलामी दी गई। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं यूपी-112, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।