फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat: कॉन्क्लेव में मंत्री राकेश सचान ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- सुझाव पर होगी समीक्षा

दीपक महाजन Updated Sat, 20 Sep 2025 06:00 PM IST

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अमर उजाला परिवार को हम बधाई देते हैं। जो इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हैं, ऐसे कार्यक्रम में बहुत सुझाव आते हैं। झांसी बुंदेलखण्ड क्षेत्र में आता है, यह एमपी से लगा हुआ है। दोनों प्रदेश की अलग-अलग पॉलिसी हैं। उन्होंने बताया कि एमएसएमई सबसे बड़ा सेक्टर है इस पर लगातार यूपी सरकार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि हम लोगों ने फैसला लिया है नाम ट्रांसफर में जो नगर निगम एक प्रतिशत टैक्स लेता है अब उसकी जगह साधारण पांच हजार लेकर नाम ट्रांसफर करेगी। कमिश्नर से बात हुई है उन्होंने बताया झांसी में बैठक होगी, उसमें लागू कराया जा जाएगा। व्यापारियों को कितनी सुविधा दे सकते हैं सरकार उस पर काम कर रही है। स्टोन क्रशर को लेकर भी सरकार और क्या सुविधा दे सकती है। इस पर समीक्षा करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें