फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग हुई मारपीट के विरोध में उतरे अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट व उनके बस्ते हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ विरोध में उतरा आया। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। जजी कंपाउंड में अधिवक्ता इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं।उन पर लिखा था पुलिस होश में आओ ,जो अधिवक्ताओं से टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा। जुलूस में अधिवक्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने कहा कि लखनऊ में जो अधिवक्ताओं के साथ हुआ वह बेहद निंदनीय है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन का संचालन करते हुए अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ता एक हैं । दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बृजेंद्र यादव, प्रभात शर्मा ,संजय बबेले ,रामकुमार जाय ,फरीद अहमद बद्री गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें