फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि छात्र संजय हत्याकांड: मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी

महिला प्रधान के बेटे व विधि छात्र संजय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने शूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी हुसैन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, दूसरा आरोपी भाग निकला। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संजय सिंह के हत्या के फरार आरोपियों को मेडिकल बाइपास के पास देखा गया है। मौके पर पहुंचकर नवाबाद पुलिस व स्वाट टीम ने उनकी घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख हुसैन ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसके पैर में गोली लगी अन्य दूसरा आरोपी भाग निकला। हुसैन से पूछताछ में फरार आरोपी का नाम जितेंद्र बताया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें