फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महिला ने एसडीएम की गाड़ी पर मारा पत्थर, बोली- कई दिनों से लगा रही कार्यालय के चक्कर, वाहन ऊपर चढ़ाने का भी लगाया आरोप

मऊरानीपुर में सोमवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। पति के साथ चकबंदी का प्रकरण लेकर पहुंची महिला ने वहां खड़ी एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे वाहन का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दंपती के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में तहरीर दी गई है। सोमवार की दोपहर ग्राम विजरवारा निवासी बृजभूषण लिटोरिया अपनी पत्नी भारती देवी के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वह चकबंदी संबंधी प्रकरण लेकर एसडीएम कार्यालय आए थे। इसी दरम्यान कार्य न होने से गुस्साई भारती देवी ने परिसर में खड़ी एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे गाड़ी का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय गाड़ी में चालक मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर ने बताया कि महिला का प्रकरण चकबंदी न्यायालय से संबंधित हैं, जिसके संबंध में पूर्व में कई बार उनको अवगत कराया गया हैं। संदर्भित प्रकरण में राजस्व विभाग के स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं हैं। यह जानते हुए भी महिला के द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है। वाहन चालक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर थाना मऊरानीपुर में दे दी गई है। महिला ने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से अपनी समस्या को लेकर चक्कर काट रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि गाड़ी के आगे खड़े होने पर गाड़ी उस पर चढ़ाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें