केंद्रीय बजट में झांसी रेल मंडल को 2598.93 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि पिछले बजट के मुकाबले 10.85 फीसदी अधिक है। बजट से मंडल में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों, लाइन दोहरीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण तथा आरओबी/आरयूबी निर्माण को रफ्तार मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 2026-27 में कवच का काम शुरू हो जाएगा और मई-जून 2026 तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। कोटा से सीधे मंडल के जुड़ाव को लेकर ग्वालियर-श्योपुरकलां नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में करने का काम भी पूरा होगा।