फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मेयर बिहारी लाल आर्य ने ग्राम प्रधानों को किया संबोधित, कही यह बात

मेयर बिहारी लाल आर्य ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर अमर उजाला की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी से अधिक आबादी गांवों में सहती है। प्रधान ऐसी इकाई है, जिनके जरिये गांवों का समग्र विकास संभव है। जब तक गांव विकसित नहीं होगा तब तक देश सशक्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार का गांवों का विकास कराने पर विशेष फोकस है। भाजपा सरकार में गांवों की तस्वीर भी बदल रही है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्य लिया है। ये जनप्रतिनिधि, प्रधान से लेकर देश के नागरिक की जिम्मेदारी है कि संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दे। ग्राम प्रधानों के उत्कृष्ट विकास कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्रेष्ठ प्रधान-2025 का मंडलस्तरीय आयोजन 21 जनवरी बुधवार को लेमन ट्री होटल में किया गया। अमर उजाला की पहल पर मुथूट फाइनान्स की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन ग्राम प्रधानों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने गांवों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें