थाना बबीना इलाके के एनएच-44 हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित नीम एवं अर्जुन की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। वन विभाग की जांच में सामने आया कि ट्रक में प्रतिबंधित नीम और अर्जुन की लकड़ियों को छूट प्राप्त प्रजाति चिलबिल की लकड़ी के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। पकड़ी गई लकड़ी से भरा ट्रक महरौनी से बरेली की ओर जा रहा था। ट्रक चालक बृजपाल ने पूछताछ में बताया कि वाहन झांसी निवासी विकास राय का है, जबकि ट्रक में रखा माल गुरमीत सरदार नामक व्यक्ति का बताया गया है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।