आर्यन स्कूल के छात्र अथर्व शर्मा ने सीबीएसई के 10वीं में 96.8% अंक हासिल कर स्कूल में टाॅप किया है। अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा उनके पिता ने बहुत संघर्ष किया है और उनके इस संघर्ष को लेकर ही मैंने सोच लिया था कि इतनी मेहनत करूंगा कि मेरे पिता मुझ पर गर्व करेंगे। वहीं, अथर्व ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की बात कही। अथर्व के पिता बेटे की इस सफलता पर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत संघर्ष किया। इसी का आज ईश्वर ने मुझे परिणाम दिया है। उन्होंने कहा हर बच्चे को अपने माता-पिता के संघर्ष को समझना चाहिए। अथर्व के पिता अमित शर्मा रेलवे में कार्यरत हैं।