महाशिवरात्रि पर झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, व्यवस्था को देखते हुए मंदिर में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लाइन लगाकर पूजा अर्चन कराया गया।