फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के पंचवटी में हुई हत्या के आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, जानकारी देतीं एसपी सिटी

थाना कोतवाली इलाके के पंचवटी कॉलोनी स्थित अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाले रमेश प्रजापति की हत्या मामले में वांछित विनोद यादव एवं सचेंद्र यादव निवासी निवाड़ी रविवार देर-रात पुलिस मुठभेड़ में पांव में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों ही बदमाश 25-25 हजार के इनामिया बदमाश हैं। उनका मुख्य साथी जितेंद्र यादव फरार हो गया। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर में दारू पार्टी के दौरान रमेश प्रजापति की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में जितेंद्र यादव, विनोद यादव एवं सचेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उनको तीन दिनों से तलाश रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें