फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान करने से मना किया तो दुकान में लगा दी आग, झांसी के गुरसराय का मामला

गुरसराय अंतर्गत शहीद गंज निवासी जाकिर हुसैन ने थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके जरिय बताया कि उसकी एरच रोड पर कार डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। वह दुकान पर कार्य कर रहा था, तभी एक युवक वहां पहुंचा और दुकान के पास धूम्रपान करने लगा। ज्वलनशील सामग्री होने का हवाला देते हुए युवक को धूम्रपान करने से मना किया तो वह नाराज हो गया और धमकी देते हुए वहां से चला गया। अगले दिन सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जाकिर हुसैन ने आशंका जताई है कि पूर्व में धमकी देने वाले युवक का ही घटना से संबंध हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें