फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मृतक के परिजनों ने विधायक को लौटाए पांच लाख रुपये, लगे मुर्दाबाद के नारे, बोले- कार्रवाई करवाएं

शाहगंज के मृतक मटरू की पत्नी ने शाहगंज विधायक को पांच लाख रुपये लौटा दिए। मुर्दाबाद के नारे के साथ पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। जौनपुर के शाहगंज थाने में मटरू बिंद की कथित आत्महत्या के बाद सोमवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मटरू के घर बढ़ौना बड़ागांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिला और घटना की पूरी जानकारी ली। मटरू की पत्नी निनका देवी और बेटी पूजा बिंद ने बताया कि 18 अक्तूबर शुक्रवार को पिताजी घर से दिन में 12 बजे कुछ समान लेने गए थे वहीं से पुलिस ने पकड़ लिया और रातभर थाने में रखकरपीटा जिससे उनकी मौत हो गई। 19 अक्तूबर को ग्राम प्रधान के माध्यम से थाने बुलाया गया और बताया गया कि मटरू ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम कराकर रामघाट पर ही पुलिस कस्टडी मेंजबरदस्ती अंत्येष्टि करा दी गई। शव को परिजनों को देना तो दूरअंतिम दर्शन का भी मौका नहीं दिया गया। मामले की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना की जानकारी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। सपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत बिंद, राजेंद्र यादव, गुलाब यादव रीठी, ज़ीशान खान आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें