फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हवा के साथ हुई बारिश से गिरी धान की फसल, VIDEO

तीन दिनों से बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों और खलिहान में पड़ी धान की फसल भीग गई है। कई जगह खड़ी धान की फसल हवा के कारण गिर गई है। किसानों के अनुसार, ज्यादा बारिश हुई तो जमीन पर पड़ी बालियों के धान अंकुरित होने शुरू हो जाएंगे। फसल की लागत भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों ने 31 अक्तूबर तक बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में खरीफ सीजन में एक लाख 53 हजार 641 हेक्टेयर में किसानों ने धान की खेती की है। धान की किसानों ने पखवाड़ा भर पहले कटाई शुरू कर दी थी। बीते तीन दिन से मौसम के करवट लेने और बारिश होने से धान की कटाई का काम बंद हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर यूं ही जारी रही, तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। काफी हद तक धान की फसल खेतों में गिरी पड़ी है। कृषि विशेषज्ञों ने चार से पांच फीसदी धान की फसल को नुकसान होने संभावना जताई है। फसल बीमा कराने वाले किसानों को नुकसान का भारपाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें