जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के सुरिस बरदहिया बाजार के समीप पैदल जा रहा राहगीर अज्ञात वाहन से की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।