जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश में एक लॉ (विधि) छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पट्टीदारों ने उसे धोखे से बुलाकर उस पर वजनी वस्तु से हमला कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सच्चिदानंद मिश्र के रूप में हुई है। देर रात एक बजे पुलिस ने आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।