फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लाक का औचक निरीक्षण, मिली खामियां दिए निर्देश

सोमवार दोपहर कड़ाके की ठंड में अचानक ब्लाक मुख्यालय महराजगंज पहुचे जेडीसी ने सर्वप्रथम महराजगंज बीडीओ कार्यालय के तमाम अभिलेखो का निरीक्षण किया । सरकार की तमाम किसान व जन हितैषी योजनाओ के क्रियान्वयन के बारे में पूछताछ की और महत्वपूर्ण पत्रावलियो एंव अभिलेखो के रख रखाव को देखकर कमियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश भी दिए। सोमवार दोपहर करीब12 बजे संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी शिव कुमार टीम के साथ औचिक निरीक्षण करने महराजगंज ब्लाक कार्यालय पहुचे। ब्लाक निरीक्षण में जेडीसी शिव कुमार ने स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका मनरेगा पत्रावली एफटीओ पंजिका ग्रांट रजिस्टर मास्टर रोल आदि की गहनता से जांच की । उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद जहां आलमारी में रखी पत्रावली को देख संतोष जताया वही साफ सफाई न होने से नाराजगी जताते हुए प्रभारी बीडीओ हरिश्चन्द कौशिक को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में ब्याप्त गंदगी और कमरे की साफ सफाई के शौचालयो को साफ सुथरा व अन्य भवनों को सुसज्जित व व्यवस्थित रखा जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें