जौनपुर स्थित चंदवक थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद में सगे भाइयों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी डोभी ले गई जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नंदलाल व मोहन सगे भाई है। दोनों में आबादी को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी मामलें में सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। एक पक्ष से नंदलाल, राहुल,रोहित, शुभम,सरिता,रुक्मिणी, रामचंद्र व दूसरे पक्ष से मोहन,दीपा, अनामिका, सुंदरी, सोनम, गौरी व माया घायल हो गई। पुलिस सभी को उपचार के लिए सीएचसी डोभी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने माया व अनामिका की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर मिला है घायलों को सीएचसी डोभी भेज कर इलाज कराया गया, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।