फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया सीनियर अकाउंटेंट

जौनपुर में नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन जौनपुर में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्यनारायण को 30 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान पुत्र वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर एंटी करेप्शन टीम ने कार्रवाई की है। ये है पूरा मामला शुक्रवार को दोपहर में नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने एक ऑडिटर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पीड़ित नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम प्रभारी से शिकायत की थी। बताया कि उसकी मां सुदामा जो ग्राम प्रधान हैं, उनसे ग्राम सभा में कराये गए कार्य के ऑडिट में क्लीन चिट पाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को दिन में ज्येष्ठ लेखा परीक्षक को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें