फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के इस फाटक के बंद होने पर नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा- हम लोग होते हैं परेशान

जौनपुर के जंघई रेलवे फाटक को 15 सितम्बर तक रेलवे द्वारा बंद किये जाने से नाराज ग्रामीण आज सडक पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करके वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक 51बी को नान इण्टरलाकिंग कार्य के कारण 15 सितम्बर तक के लिए बंद कर दिया गया है जिसके बाद मछलीशहर से जंघई होकर वाराणसी प्रयागराज और भदोही की तरफ आने जाने वालो के लिए रास्ता बंद हो गया है लोगो को 10 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड रहा है जिसके कारण स्थानीय व आस पास के लोगो को भी दिक्कत हो रही है जिसको लेकर गुरुवार दोपहर मे बभनियांव गाँव के ग्रामीण रेलवे फाटक के पास पहुच कर विरोध किया उनका कहना था फाटक बंद होने से 3 दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है सामान दवाए तथा अन्य जरुरी चीजो के लिए लोगो को 10 किमी तक क चक्कर लगाना पड रहा है लोगो का आरोप है की रेलवे ने फाटक के सामान्तर एक फाटक नया बनाया था लेकिन उसे चालू नही किया गया तभी 51 बी फाटक को बंद कर दिया गया जिससे लोगो को दिक्कत हो रही है। विरोध करने वालो मे जय प्रकाश शुक्ला मुन्ना उपाध्याय अरविंद चौरसिया जिला जीत यादव हवलदार शुक्ल आशीष गुप्ता गिरिश विश्वकर्मा अजय गुप्ता रवि यादव पीन्टू अवनीश कुमार सिंह गुलजार अहमद शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें