फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन लोगों की खुदकुशी के एक साल बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, गांव में दहशत

एक साल पहले तीन लोगों की खुदकुशी के बाद सुरिस गांव के बिंद बस्ती में सोमवार दोपहर एक किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुराने मकान से 200 मीटर की दूरी पर बने पाही के मकान की टिन शेड में लगी पाइप पर किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फंदा से लटका शव मिला। गांव के लोग निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक सुरिस गांव के बिंद बस्ती निवासी जैतू बिंद की (15) वर्षीय पुत्री राजनी बिंद ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जब उसका छोटा भाई पाही पर गया और बहन को फंदे के सहारे लटका देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर शव को फंदे से नीचे उतारे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक राजनी अपने तीन बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। राजनी गांव से सटे एक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पिता जैतू बाजार में पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां गांव में बच्चों के साथ गृहस्थी का काम करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें