फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ससुर व दामाद से ठगों ने दो लाख 66 हजार रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजिकृत कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल केवटाना निवासी लवकुश की ससुराल खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी कामता प्रसाद के यहां है। क्षेत्र के अर्गूपुर गांव निवासी अनीता बिंद का मायका पीडित के ससुराल में होने के एक दूसरे से जान पहचान है। अनीता व उसके सहयोगी बृजेश निवासी मोहदीसराय हुसैनाबाद हालपता अहियामउ अर्जुनगंज थाना सुशांत गोल्फसिटी लखनऊ है।आरोप है दोनों लोग लखनऊ में कोई कंपनी खोलकर बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजते हैं। पीड़ित का कहना है कि अनीता और बृजेश ने ससुर और दामाद को प्रेरित कर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 66 हजार रुपये ले लिए। ससुर कामता प्रसाद को एकबार टूरिस्ट वीजा देकर मलेशिया भेज दिया। वहां पर जाने के अपने आप को फंसता देख वह किसी तरह वापस घर लौटे।
पीडित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर तत्कलानी एसपी डा. अजय पाल शर्मा से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अनीता व बृजेश यादव के खिलाफ सोमवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें