उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड स्थित उमंग मेडिकल स्टोर के पीछे एक टायर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। दुकान से धुएं और आग की उठती लपटें देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।