उरई के मधुवन विला चौराहे पर स्कूटी की हल्की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती के साथ मौजूद दो अन्य युवकों ने भी युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ लग गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि मधुवन विला चौराहे पर एक युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवती व उसके साथ मौजूद युवक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि युवती ने पहले युवक की स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसने अपनी चप्पल निकालकर युवक को लगातार मारना शुरू कर दिया। वहीं उसके साथ आए दो युवकों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की।