फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पूरी तरह बंद करवाया गया रास्ता, अब निकलने की नहीं बची जगह

Wed, 25 Dec 2024 09:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नहर का पानी बढ़ने से 7 दिसंबर की रात पुलिया पर पड़ी मिट्टी बह गई थी। इससे सड़क पर पच्चीस फुट खाई हो गई थी। इसके बाद विभाग ने रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर कर दिया था। लेकिन वहां से बाइकों का आना जाना लगातार हो रहा था। इससे 23 दिसंबर को एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई थी। अब हादसे के बाद चेते विभाग ने रास्ते के दोनों ओर ऊंची मिट्टी डलवाकर रास्ता पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर लिडऊपुर मार्ग स्थित बनी अस्थायी पुलिया बीस दिन पहले नहर का पानी अधिक बढ़ने से मिट्टी बह गई थी। इससे सड़क पर करीब पच्चीस फिट गहरी खाई बन गई थी। विभाग ने रास्ते के दोनों ओर मिट्टी डालकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी पैदल व बाइक सवार इस रास्ते से निकल रहे थे।
इसके चलते जालौन खुर्द निवासी नीरज चौधरी की पत्नी प्रितमा 22 दिसंबर को वहां से निकलते समय मिट्टी धंस जाने से खाई में गिर गई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। तब अमर उजाला ने 23 दिसंबर के अंक में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए पीडब्ल्यूडी आवागमन ही बंद करा देता तो बच जाता हादसा हेडिंग से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने अब दोनों ओर ऊंची मिट्टी डलवाकर रास्ता बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। पुलिया के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें