कोंच। ससुराल पहुंचे युवक ने ससुर की बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक जल गई। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। युवक पत्नी के मायके आ जाने से नाराज था।
थाना रेढर क्षेत्र के करहियापुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह गुर्जर कस्बे के नया पटेल नगर बाबू पैलेस वाली गली में विजय सिंह कुशवाहा के मकान में किराए से रहते हैं। उन्होंने पुत्री वर्षा की शादी वर्ष 2010 में झांसी जिले के लकारा निवासी राघव सिंह के साथ की थी लेकिन कुछ महीनों बाद ही उसे ससुराली प्रताड़ित करने लगे थे। कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट कर दी तो वर्षा अपने पिता के साथ मायके आ गई थी।
सोमवार की देर रात पति अपने एक अन्य दोस्त के साथ ससुराल आया और घर के पास कुछ देर तक टहलता रहा और फिर बाहर खड़ी ससुर की बाइक का पेट्रोल निकाल कर उसी पर डाल दिया और माचिस की तीली से आग लगाकर भाग गया। कुछ देर बाद जब बाइक का टायर फटा तो आवाज सुनकर ससुर व आस पास के लोग बाहर आए तो देखा बाइक जल रही है।
लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद