हाथरस के खेल स्टेडियम में 24 जनवरी को यूपी दिवस पर हुए कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से बुलाए गए युवाओं ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। हालांकि यूपी दिवस के दौरान सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना था, लेकिन यहां प्रशासन की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार से पहले जमकर फिल्मी गीत बजवाए गए। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर खासी चर्चाएं रहीं। इस दौरान कई फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी गई।