यूपी बोर्ड हाईस्कूल में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की छात्रा अपर्णा ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में शिवाय इंटर कॉलेज गोविंदपुर सादाबाद की छात्रा दीक्षा 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रही हैं। इस बार हाईस्कूल में 91.84 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75.65 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।