फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

सादाबाद में मंगलवार को बस स्टैंड के पास नए यात्री प्रतीक्षालय पर विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित हुए। युवाओं ने वीर गोकुला जाट के नाम का बैनर लगाकर उनके सम्मान में नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से प्रतीक्षालय का नाम पुनः वीर गोकुला जाट यात्री प्रतीक्षालय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीर गोकुला जाट किसान समाज और क्षेत्र के गौरव हैं। उनका नाम हटाना जनभावनाओं को आहत करने वाला कदम है। जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जगवेंद्र प्रधान और पिंकू मधुर सहित कई युवा मौजूद थे। जगवेंद्र प्रधान और पिंकू मधुर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि वीर गोकुला जाट के सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द नाम पुनः स्थापित करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें