स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया जाता है पर उनके स्मारकों की बदहाली दूर नहीं होती। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है। सादाबाद में कारगिल बलिदानी सत्यवीर सिंह के स्मारक का वादा 27 साल बाद भी अधूरा है। शहीद सुरेश कुमार के स्मारक की छत जर्जर है। चौधरी चंदन सिंह के स्मारक पर आवारा जानवर गंदगी करते हैं।