फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद के ऊंचागांव (सुसाइन) से छात्र आठ दिनों से लापता, पता बताने वाले को 50000 रुपये का इनाम

सादाबाद क्षेत्र के ऊंचागांव (सुसाइन) निवासी 17 वर्षीय छात्र शिवा कुमार पिछले आठ दिनों से लापता है। उसके परिजन चिंतित हैं और पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है। शिवा 10वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता दिनेश कुमार उर्फ धांधू ने बताया कि शिवा 13 जुलाई को घर से निकला था। परिजनों ने उसके पड़ोसी दोस्त पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, दोस्त शिवा को घर से बुलाकर ई-रिक्शा में बैठाकर सादाबाद की ओर ले गया था। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने शिवा का पता बताने वाले को 50000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें