सादाबाद की ग्राम पंचायत कजरौठी के पोदा गांव में 4 अगस्त को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिक्रमा मार्ग की बदहाली और जल निकासी की व्यवस्था न होने से वे परेशान थे। महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी। उनका कहना है कि जलभराव और कीचड़ से बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। ग्रामीणों ने शीघ्र परिक्रमा मार्ग के निर्माण और स्थायी जल निकासी की मांग की। एडीओ पंचायत रामकिशन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग को आगामी कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही इसे पक्का कराया जाएगा।