फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में पहली बार बैंड-बाजों के साथ निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

सहपऊ कस्बे में सोमवार की रात महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा पहली बार बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। पुराना थाना स्थित वाल्मीकि मंदिर से बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पूजा-अर्चना कर इसे रवाना किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, माता सीता और राधा-कृष्ण के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाएं और युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे, जिससे शोभायात्रा की भव्यता बढ़ गई। लोगों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद थे। इस आयोजन में निहाल सिंह वाल्मीकि, संजय कुमार, मुकेश, रिंकू वाल्मीकि और अमर कांत वाल्मीकि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें