7 जुलाई रात हुई हल्की बारिश ने सहपऊ नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। वार्ड संख्या-9 में नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जो कहीं-कहीं एक से दो फुट तक था। सुबह बच्चे इस गंदे पानी में खेलते दिखे, जिससे बीमारी और त्वचा रोग का खतरा है। मानिकपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित मोहल्ला अहेरियाना और नई बस्ती की सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित हुआ। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।