उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 27 अक्तूबर को हाथरस जनपद न्यायालय में विधिक साक्षरता क्लब के नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय और सचिव अनु चौधरी की मौजूदगी में 37 विद्यालयों के नोडल शिक्षक नामित किए गए। ये शिक्षक 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सांविधानिक जागरूकता अभियान चलाएंगे।