फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस में सिकंदराराऊ हाईवे 34 पर दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

एटा रोड पर सीपी ढाबे के पास 8 नवंबर की रात्रि एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मार गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना अलीगढ़ रोड पर गांव महामाई सलामत नगर गांव के पास हाईवे पर प्रात छह बजे शनिवार को हुई। बाइक पर सवार होकर 32 वर्षीय पिंकू सोलंकी पुत्र तिलक राज सिंह एवं 28 वर्षीय सुमित राठौर फरीदाबाद हरियाणा से अपने गांव ढक पुरा-अमापुर, कासगंज जा रहे थे। महामाई सलामत नगर के पास एक अज्ञात बहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिंकू सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा सुमित राठौर गंभीर घायल हो गया। अलीगढ़ अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें