कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड पर अनमोल व्यू में 17 दिसंबरर की रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण और लाखों की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस व श्वान दस्ता मौके पर पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।