28 अप्रैल को एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपदीय टॉपर रही शिवाय इण्टर कॉलेज सादाबाद की छात्रा दीक्षा, एसएनएसबीडी इण्टर कॉलेज मेंडू की छात्रा मीरा को महिला थाना में सम्मानित किया। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। दीक्षा ने 94.20 प्रतिशत व मीरा ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।