हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी गुमानी निवासी एक व्यक्ति से कुछ शातिर जालसाजों ने डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। इन शातिरों ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।