फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मोबाइल में पड़ी मिलीं मंगेतर की छह मिस्डकॉल

Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 07:09 PM IST

अतरौली थाना क्षेत्र के झंझौली गांव में मंगेतर से मोबाइल पर बात करने के बाद युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव मकान के पीछे चाचा के मकान के बरामदे में अरघनी पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। झंझौली निवासी फूल गिरी खेती करते हैं। तीन माह पहले उन्होंने अपनी बेटी चंदना (22) की शादी उन्नाव जनपद के जमालनगर निवासी युवक से तय कर दी थी। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। मां छुटकन्ना ने बताया कि शादी तय होने के बाद से चंदना मंगेतर से मोबाइल पर बात करती थीं। शनिवार रात चंदना अपने मकान में मां के साथ चारपाई पर सोई थीं। रात 11 बजे तक उसने मोबाइल पर मंगेतर से फोन पर बात की इसके बाद सब लोग सो गए थे। रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे बूंदाबांदी होने पर छुटकन्ना जाग गईं तब उन्हें चंदना नजर नहीं आई। उन्होंने चंदना को तलाशा तो मकान के पीछे स्थित देवर कल्लू के बंद मकान के बरामदे में चंदना का शव फंदे से लटका मिला। उसका मोबाइल देखा गया तो मंगेतर की छह मिस्डकॉल पड़ी हुई थीं। मृतका चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें