फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में कनपटी में गोली लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्यूरा गांव में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। म्यूरा निवासी विनीत (22) खेती में परिजनों का सहयोग करता था। घर से मवेशियों को चराने जाता था। पिता मंगला प्रसाद के मुताबिक विनीत शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे घर से बिना कुछ बताए निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर मंगला प्रसाद उसे खोजने निकले। इसी दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूर बने भूसा रखने के स्थान पर उन्हें विनीत का शव मिला। कनपटी पर लगी गोली आर पार हो चुकी थी। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें