हरदोई जिले में लकड़ी मंडी के पास जा रही महिला पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। महिला ने विरोध जताते हुए अपने पति को बुला लिया। महिला के पति और आरोपी के बीच विवाद बढ़ा, तो महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच आरोपी अपने घर में घुस गया। पुलिस ने घर में घुसकर जांच की, तो पता चला कि दो कमरों के मकान में अवैध ढंग से होटल संचालित हाे रहा था।