संस्कृति विभाग उप्र सरकार के तत्वाधान और गंगा सभा आरती समिति के सहयोग से गंगानगरी में शनिवार की शाम सुर साधना कार्यक्रम हुआ। जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उप्र में पर्यटकों व आम जन को लोक कलाओं की तरफ आकर्षित करने के लिए संस्कृति विभाग ने कवायद शुरू की है। जिसके तहत प्रदेश में चयनित धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर शनिवार और रविवार को लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को गंगानगरी में आरती स्थल पर गाजियाबाद की संस्था अयाना डांस अकादमी के कलाकारों ने पहुंचकर विभिन्न तरह के लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दीं। गंगा सभा आरती समिति के कानूनी सलाहकार कपिल शर्मा ने बताया कि रविवार को(आज) भी शाम के समय अकादमी के कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।