हापुड़ के पिलखुवा में लाडले खाटू सेवा संस्थान द्वारा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा मंगलवार को शहर में निकाली गई। जिसमेें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। निशान यात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड से प्रारंभ होकर मोहल्ला मंडी, जवाहर बाजार, मैन तिराहा, बाजार बजाजा, गांधी बाजार होते हुए लाल गंगा सहाय वालों की धर्मशाला पर संपन्न हुई। सभी श्रद्धालु अबीर, गुलाल उड़ाते भक्ति गीत गाते हुए बाबा का जयकारा लगाते रहे।