फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना की प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग

औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज वन में शुक्रवार सुबह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में बायलर फटने से फैक्ट्री में तैयार प्लाईवुड की विभिन्न श्रेणियों के ढेर जलकर राख हो गए। आग लगने से करोड़ों रुपए की क्षति होने की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार, यूपीएसआईडीसी के फेस-1 में एफ-412 स्थित बिहारी जी लेमिनेट नामक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। फैक्ट्री खुलने से पहले ही अंदर रखे लकड़ी व प्लाईवुड के सामान में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना सुबह करीब 7:57 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं फायर सर्विस की चार गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगीं।पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के मालिक राजीव गोयल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंपनी में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, मशीनरी व तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की इकाइयों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यूपीएसआईडीसी फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि अभी तक छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है।दमकल विभाग पूरी तरह से आग बुझाने पर काम कर रहा है। आग का विकराल रूप भयावाह है। फिर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।एमजीआर इंडस्ट्रलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपाध्यक्ष धीरज तोमर ने बताया इससे पूर्व भी यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में कंपनी में आग लगने की गंभीर घटना सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें