यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा नई आबादी में एक परिवार द्वारा बकरे की अचानक मौत के बाद उसे दफनाया गया। लेकिन कुछ घुमंतू जाति के लोगों ने निकालकर पकाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।